फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The wind of Matarani's faith will blow for nine days from today

Moradabad News: आज से नौ दिन तक बहेगी मातारानी की आस्था की बयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
The wind of Matarani's faith will blow for nine days from today
मुरादाबाद। मां दुर्गा की आराधना के लिए शहरवासी उत्साहित हैं। मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही घरों में भी मातारानी की पूजा की तैयारी की गई। शनिवार को दिनभर दुकानों पर व्रत व पूजा सामग्री खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शहर के सभी मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट की गई। मंदिरों में मां दुर्गा को नई पोशाक पहनाई गईं। मंदिर परिसरों को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया। सुबह चार बजे से ही मंदिरों में मातारानी की पूजा अर्चना का दौर शुरू हो जाएगा। दिन में हवन और शाम को महिला संकीर्तन होगा।
विज्ञापन

लालबाग स्थित कालीमाता मंदिर में भी फल, फूल और नारियल से गेट बनाया गया है। परिसर को भी तरह-तरह से सजाया गया है। ऊं और मां के चिह्न आकर्षक लग रहे हैं। मनोकामना श्री हनुमान मंदिर रेलवे कॉलोनी में रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजावट करवाई गई है। गेंदे के फूल, मोगरा और हरे पत्तों से मातारानी का दरबार सजेगा। सुबह नौ बजे कलश स्थापना होगी। 11 बजे तक हवन होगा। शाम को चार से छह बजे तक महिला संकीर्तन होगा। आरती का समय छह बजे कर दिया गया है। बिल्लू कत्याल ने बताया कि नवरात्र में सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक दो-दो यजमानों से हवन करवाया जाएगा। इसकी बुकिंग पहले से कर ली गई है। नवमीं के दिन भंडारा होगा। मंदिर के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इस दौरान सुभाष मल्होत्रा, संजय त्यागी, महेंद्र कुमार, विपिन शुक्ला का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन


नारियल और चुनरी की खरीदारी की
श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना के लिए घड़ा की खरीदारी की। गुरहट्टी, बाजार गंज, हरथला, लाइनपार, नवीन नगर आदि बाजारों की दुकानों पर श्रद्धालुओं ने मातारानी के लिए चुनरी, नारियल, लौंग, कपूर, कलावा समेत अन्य पूजा सामग्री की किट खरीदी। इसके अलावा व्रत के आहार के लिए कुट्टू, सिंघाड़े का आटा, चिप्स, लड्डू आदि की भी खूब बिक्री हुई। ठेले पर नारियल की बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed