फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The wife and sister-in-law, along with their lovers, electrocuted and poisoned a firm worker to death.

Moradabad News: पत्नी और साली ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर फर्मकर्मी को करंट लगाया, जहर देकर मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The wife and sister-in-law, along with their lovers, electrocuted and poisoned a firm worker to death.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में शनिवार की रात फर्मकर्मी पवन कुमार ठाकुर (30) को उसकी पत्नी आंचल और साली शिखा ने घर में ही बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने अपने अपने प्रेमी बुला लिए और पवन को बिजली का करंट लगाया औैर बाद में जबरन जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्यारोपियों ने पवन द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कहकर परिजन बुला लिए। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगाने की पुष्टि हुई तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों बहनों और उसके प्रेमियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मैनाठेर के बगी गोधनपुर निवासी पवन कुमार ठाकुर मझोला थाना क्षेत्र में कुंदनपुर में कृषि विभाग कार्यालय के पास रहता था। पवन फर्म में काम करता था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह साल पहले संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी के बटौवा गांव निवासी आंचल के साथ हुई थी। दंपती की दो वर्षीय बेटी दिव्यांशी है। पवन पत्नी आंचल और बेटी दिव्यांशी के साथ रहता था। शनिवार की सुबह आंचल ने पवन की बहन अनीता और बबीता को कॉल की और बताया कि पवन ने कुछ खा लिया है। वह बोल नहीं रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों बहनें ओर अन्य परिजन भी आ गए। इसकी जानकारी मिलने पर चौधरी चरण सिंह चौक के पास रहने वाले पवन के भाई एवं बिजली विभाग में लाइनमैन देवेंद्र कुमार भी आ गए। वह पवन को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। पवन की बहनों और पुलिस ने आंचल से जानकारी की तो वह जवाब देने से बचती नजर आती रही । इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन की मौत जहर के सेवन से आई लेकिन उसके शरीर पर जगह जगह बिजली का करंट लगाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आंचल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो उसने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि करीब दो साल से उसका पवन के तहेरे भाई के बेटे अंकित से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब छह माह पहले पवन को इसकी जानकारी हो गई थी। पवन ने दोनों के साथ मारपीट भी की थी लेकिन आंचल और अंकित ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। शुक्रवार को आंचल ने प्रेमी अंकित, अपनी बहन शिखा और उसके प्रेमी जयंतीपुर निवासी अजय दिवाकर के साथ मिलकर पवन की हत्या की योजना बना ली थी। शुक्रवार की शाम पवन फर्म से वापस आया तो पत्नी ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद आंचल ने अपनी बहन की मदद से पवन को बंधक बना लिया और इसके बाद दोनों बहनों ने अपने अपने प्रेमी घर बुला लिए थे।इसके बाद उसे करंट लगाया गया और जबरन जहर खिलाकर मार दिया। इसके बाद चारों ने आत्महत्या की कहानी रची थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इनका भेद खुल गया। एसपी सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चारों को हिरासत में ले लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed