फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The water released from the dam has increased the concern of the residents of Khadar

Moradabad News: डैम से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई खादरवासियों की चिंता

Sat, 30 Aug 2025 03:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 30 Aug 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
The water released from the dam has increased the concern of the residents of Khadar
कांठ। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण बढ़े कालागढ़ डैम के जलस्तर को देखते हुए डैम अधीक्षण अभियंता द्वारा डैम से 5000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की चेतावनी ने कांठ क्षेत्र के खादरवासियों की चिंता एक बार फिर से बढ़ गई है। रामगंगा नदी के तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों रामगंगा नदी में आई बाढ़ के कारण कांठ के खादर क्षेत्र में भारी तबाही मची थी, किसानों की हजारों बीघा फसलें बाढ़ के पानी से खराब हो गई थीं, ग्रामीण अभी इस दर्द से उभर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार को कालागढ़ डैम अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार झा द्वारा कालागढ़ डैम से 5000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाढ़ की चेतावनी ने दोबारा से खादर के लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रामगंगा नदी दोबारा से उफनाई तो इस बार बड़ा नुकसान हो जाएगा, जो फसलें पहले बाढ़ में बच गई थीं वह पूरी तरह से खराब हो जाएगी। डैम से छोड़े गए पानी को लेकर कांठ में खादर क्षेत्र के ग्रामीण काफी चिंतित हैं। स्थानीय तहसील प्रशासन ने भी डैम अधीक्षण अभियंता द्वारा जारी किए गए पत्र के बाद कांठ के खादर क्षेत्र में स्थापित सभी छह बाढ़ चौकियों को पूरी तरह से अलर्ट करते हुए क्षेत्र पर नजर बनाए रखने और पानी आने पर इसकी सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed