{"_id":"6a0e1e1c635427165e04b10c","slug":"the-victims-family-of-narayanpur-changa-met-mp-chandrashekhar-in-dhampur-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-115319-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धामपुर में सांसद चंद्रशेखर से मिला नारायणपुर छंगा का पीडि़त परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धामपुर में सांसद चंद्रशेखर से मिला नारायणपुर छंगा का पीडि़त परिवार
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बुधवार को गांव नारायणपुर छंगा का पीड़ित परिवार आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर से धामपुर स्थित उनके आवास पर मिला। सांसद ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन और समझौता न करने को कहा है।
पार्टी के प्रदेश सचिव राजकुमार यादव ने बताया कि दलित परिवार चंद्रशेखर आजाद से मिला है। उन्हें सांसद से न्याय दिलाने का आश्वासन मिला है। सांसद ने उन्हें उनके गांव नारायणपुर छंगा शीघ्र आने का भी आश्वासन दिया है।
मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद गांव में पीडि़त परिवारों से मिलने आ रहे थे लेकिन बिजनौर पुलिस ने उन्हें स्योहारा में रोक लिया था।
विज्ञापन
गांव में पुलिस और पीएससी तैनात है। पुलिस का कहना है कि गांव में आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। 16 अप्रैल को भाजपा नेता के बर्थडे की दावत के दौरान गांव के आंबेडकर पार्क परिसर में गाड़ियां खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में हुई मारपीट व पथराव में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है और उसकी विवेचना चल रही है। अभी गांव में शांति है। पुलिस और पीएसी के जवान गश्त कर रहे हैं।