{"_id":"69f90b90001cea5ad4012ec1","slug":"the-temperature-dropped-by-four-degrees-due-to-heavy-rain-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-894076-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: झमाझम बरसे बादलों से चार डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: झमाझम बरसे बादलों से चार डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
मुरादाबाद। झमाझम हुई बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दी। सोमवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही रह सकती है।
रविवार देर रात से ही मौसम में बदलाव होने लगा था। तेज हवाओं के साथ काले घने बादल छा गए और फिर बारिश शुरू हुई। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे तक कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होती रही। इसके बाद बादल छंट गए और चटख धूप निकली। दिनभर मौसम साफ रहा। हालांकि पांच से दस किलोमीटर पूरब से पश्चिम दिशा में हवा चलने की वजह से बहुत ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं हो रहा था। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
वेबसाइट पर दिए गए पूर्वानुमान में मंगलवार को बादलों की आवाजाही रह सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।