फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The steps taken by the police in self-defence during the Sambhal riots were correct: Baghel

संभल बवाल में पुलिस ने आत्मरक्षा में जो कदम उठाया वह सही : बघेल

Sun, 01 Dec 2024 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The steps taken by the police in self-defence during the Sambhal riots were correct: Baghel
मुरादाबाद।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह ने कहा कि संभल में आत्मरक्षा में पुलिस ने जो कदम उठाया वह सही है। अब कुछ लोग संभल इसलिए जाना चाह रहे कि तुष्टीकरण कराकर वह मुस्लिमों के वोट हासिल कर सकें। पुलिस प्रशासन वहां शांति व्यवस्था कायम करने में जुटा है। सभी को पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
वह शनिवार को मिडटाउन क्लब में आयोजित 1982-83 बैच के सब इंस्पेक्टरों के पुनर्मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम पक्ष को सर्वे में सहयोग करना चाहिए था, क्योंकि टीम कोर्ट के आदेश पर सर्वे करने गई थी लेकिन कुछ लोगों ने भीड़ को उकसा कर पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। ऐसे में आत्मरक्षा के लिए पुलिस को भी कदम उठाना पड़ा। संभल के हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं लेकिन विपक्ष इसमें भी राजनीतिक कर रहा है। पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बजाए वहां अशांति फैलाने में जुटा है। कुछ लोग मुस्लिम वोट को पाने के लिए वहां जाना चाहते हैं। यह लोग खुद को मुस्लिमों का हितैषी दिखाते हैं लेकिन उनका भला नहीं होने दे रहे हैं। यदि यह वास्तव में उनका भला चाहते तो राज्यसभा और लोकसभा में मुद्दा उठाना चाहिए था लेकिन उन्होंने सदन को नहीं चलने दिया। वहां संभल समेत देश के अन्य मुद्दे उठाए जा सकते थे।
विज्ञापन



संभल बवाल के कारण बदलना पड़ा रास्ता
मुरादाबाद। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उन्हें आगरा से मुरादाबाद आना था। आगरा से मुरादाबाद के लिए सीधा रास्ता संभल से ही है लेकिन वहां की स्थिति को देखते हुए वह खुद दिल्ली होकर आए हैं। अब वह फिर से दिल्ली होकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed