फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The stand will protect the clothes drying on the roof from rain

Moradabad News: छत पर सूख रहे कपड़ों को बारिश से बचाएगा स्टैंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The stand will protect the clothes drying on the roof from rain
मुरादाबाद। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें मुरादाबाद, अमरोहा के 65 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने चिरस्थायी कृषि, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, उभरती प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्रबंधन आदि विषय पर मॉडल बनाए।
विज्ञापन

जिसमें सेना का नेविगेशन, बारिश के पानी को बचाने व उसके उपाय के साथ ही सैंसर युक्त टैब से पानी का इस्तेमाल करने एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर मॉडल प्रदर्शित किए गए। दिव्या सरस्वती बालिका कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा-10 की छात्रा अनन्या चौहान ने एकीकृत खेती के मॉडल से तालाब के ऊपर बकरी और मुर्गी पालन को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

नीचे मछलियों के लिए भोजन तैयार करने और उसी तालाब के पानी से प्राकृतिक खेती की सिंचाई करने को दर्शाया। चिरस्थायी कृषि के जरिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। मंगलवार को बिजनौर, रामपुर एवं संभल के विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे एवं प्रधानाचार्य मेजर सुदेश भटनागर ने किया। मंडल सदस्य वीरेश कुमार, डॉ. मधुसूदन यादव, डॉ. राजीव कुमार ने मुख्य विषयों के मॉडलों का निरीक्षण किया। बबीता मेहरोत्रा, नरेंद्र सिंह, मो. शारिब, अनुज त्यागी, विशाल अग्रवाल, पंकज कुमार शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
उभरती प्रौद्योगिकी पर मॉडल बनाया है जिसमें मौसम की जानकारी से लेकर सेना को नेविगेशन एवं पृथ्वी की तस्वीरें आदि खींची जा सकती हैं। इसमें वाईफाई का उपयोग किया है ताकि इसकी समय-समय पर जानकारी की जा सके।
- मनीष सैनी, केजीके स्कूल कक्षा- 9
आज के समय में पानी का दुरुपयोग किया जा रहा है जिस कारण जल संरक्षण एवं प्रबंधन पर मॉडल बनाया है। इस मॉडल की जरिए बारिश के पानी को बचा सकते हैं और स्मार्ट टैब के माध्यम से पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- जुनैरा, कक्षा-12, प्रभा देवी कन्या इंटर कॉलेज
मैंने विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के मॉडल पर उभरती हुई तकनीक का इस्तेमाल किया है। जैसे की बारिश में कपड़े गीले हो जाते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनाें बर्बाद हो जाती है। बारिश से बचाव करने के लिए स्टैंड बनाया है जिसके माध्यम से कपड़ों को गीला होने से बचाया जा सकता है।
- सूजल सक्सेना, कक्षा-7 चित्रगुप्त इंटर कॉलेज
मैंने कार्बन शुद्धिकरण मॉडल बनाया है। इस मॉडल से फैक्टरियों से निकलने वाले प्रदूषण एवं कार्बन को शुद्ध करके निकाला जा सकता है। यह तकनीक कार्बन को फिल्टर करती है और उसे फिर से उपयोग लायक बनाती है। इससे प्रदूषण भी कम हो जाएगा और कार्बन से उत्पादों को बनाया जाएगा।

- लक्ष्य, कक्षा-11 इंटरमीडिएट कॉलेज जमनाखास, अमरोहा
000
कचरे को रीसाइकिल कर खत्म करेंगे बीमारी
अमरोहा के जमना खास इंटरमीडिएट कॉलेज ती कक्षा नौ की छात्राएं अक्षरा त्यागी, नव्या वर्मा और भूमिका त्यागी ने कचरा प्रबंधन पर मॉडल बनाया। उन्होंने बढ़ते कचरे के कारण बीमारी फैलने से बचने के तरीके बताए। बताया। उन्होंने मॉडल में दर्शाया कि कचरे को रीसाइकिल कर नए उत्पाद बनाए जा सकते हैं। बीमारी को खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed