फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The spirit of scouting resonated amidst the tents; a blend of skill and discipline was on display

Moradabad News: तंबुओं के बीच गूंजा स्काउटिंग का जोश, हुनर और अनुशासन का दिखा समन्वय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The spirit of scouting resonated amidst the tents; a blend of skill and discipline was on display
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में चल रहे तृतीय सोपान जांच शिविर के चौथे दिन स्काउट-गाइड विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। तंबू निर्माण से लेकर शिविर व्यवस्था तक विद्यार्थियों ने टीमवर्क और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्वयं तंबू तैयार किए और शिविर जीवन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को पूरी लगन से पूरा किया। इससे उन्हें आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, सहयोग और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। मुख्य अतिथि जिला सचिव डॉ. सुरेंद्र वर्मा रहे। अजय कुमार, मनोज कुमार, रानी सैनी और प्रवीण ने विद्यार्थियों को तंबू निर्माण, अनुशासन और टीम भावना का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. हिमांशु यादव, गाइड कमिश्नर डॉ. वंदना सक्सेना, कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बृजेश कुमार, मोनिका, दीपक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed