फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The secretary will survey every family in every gram panchayat.

Moradabad News: प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रत्येक परिवार का सर्वे करेंगे सचिव

Tue, 02 Dec 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 02 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The secretary will survey every family in every gram panchayat.
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र पंचायत कार्यालय में सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक बीडीओ उमाकांत मुदगल ने ली। उन्होंने सचिवों को क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। सचिवों को बताया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रत्येक परिवार का सर्वे होगा। जिसमें मुखिया का आधार भी प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी 16 ग्राम पंचायत सचिवों को अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक मॉडल शॉप का प्रस्ताव तैयार कर देने के निर्देश दिए गए। वहीं उन्हें अपने क्षेत्र में सभी पंचायत सहायकों, गो पालको और सार्वजनिक शौचालय के केयरटेकर को नवंबर तक का मानदेय का भुगतान करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कार्यालय में खाता, उपस्थिति रजिस्टर, शिकायत पंजिका तैयार कर रखने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में भुगतान में जीएसटी जमा होने की सूचना भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह ने भी सचिवों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed