फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The school director had murdered his friend for ten thousand rupees.

Moradabad News: स्कूल संचालक ने दस हजार के लिए की थी दोस्त की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The school director had murdered his friend for ten thousand rupees.
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक सोनू कुमार ने उधार दिए हजार रुपये वापस मांगने पर अपने दोस्त सुरेश की हत्या की थी। पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उसने सुरेश को पहले शराब पिलाई। इसके बाद ईंट से हमला कर उसे घायल करने के बाद छत से नीचे धक्का दे दिया था। मंगलवार शाम पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मझोला के एकता कॉलोनी निवासी हत्यारोपी सोनू ने पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के बहपुरा गांव निवासी है। मैनाठेर के मोहम्मदपुर बस्तौर में उसके मामा राजपाल, नेत्रापल, मित्रपाल, प्रतिपाल रहते हैं। दो साल पहले उसने मिलक मोहम्मदपुर बस्तौर में जमीन खरीद ली थी। इसके बाद उसने मिलक मोहम्मदपुर बस्तौर में मकान और स्कूल बना लिया था। वह मिलक मोहम्मदपुर बस्तौर में ही रहने लगा था। वहीं के सुरेश से उसकी दोस्ती हो गई थी। उसने सुरेश से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। बार बार सुरेश दस हजार रुपये के लिए उस पर तगादा कर रहा था। कभी कभी तो सार्वजनिक रूप से रुपये मांगने लगा था। जिससे उसकी बेइज्जती हो रही थी। जिससे वह मन ही मन घुटता था। 17 नवंबर की दोपहर वह बहाने से सुरेश को घर से बुलाकर ले गया। रास्ते में दोनों ने शराब, पानी और खाना पैक कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद रास्ते में ही निर्माणाधीन मकान के जीने की छत पर बैठ गए और शराब पीने लगे। सोनू ने बताया कि उसने जानबूझकर सुरेश को भारी पैग दिए ताकि वह नशे में हो जाए। इसी दौरान जब सुरेश फिर से रुपये मांगने लगा तो सोनू गुस्से में आपा खो बैठा। उसने ईंट उठाकर सुरेश के सिर पर वार किया और बाद में उसे नीचे धक्का दे दिया। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया। एसपी देहात कुंवर आकाश का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed