फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The production of Ayurvedic products began soon.

Moradabad News: आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग उठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The production of Ayurvedic products began soon.
बिलारी। नगर में शनिवार दोपहर हुई नागरिक परिषद की बैठक में बिलारी में आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू किए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. झरना रफीक ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय भविष्य में बिलारी की जनता के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि नागरिक परिषद के कार्यकर्ताओं को इस मांग को लेकर सामूहिक रूप से सक्रिय रहकर काम करना होगा। परिषद के संरक्षक राकेश जैन ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण पूरा होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। 27 अक्तूबर को आयुर्वेदिक अस्पताल की प्रस्तावित भूमि पर पौधरोपण भी किया जाएगा।
परिषद के संयोजक डॉ. जितेंद्र दक्ष ने आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने संबंधी अब तक की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संगठन की आय-व्यय संबंधी जानकारी सभी सदस्यों में साझा की। सभासद राकेश यादव ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्माण में नगरपालिका परिषद की ओर से भी हरसंभव मदद मिलेगी। उनके अनुसार पालिका प्रशासन से मांग की जाएगी कि अस्थायी कक्ष के आगे मिट्टी डलवाकर सफाई कराई जाए और जनसुविधा के लिए शौचालय भी बनवाया जाए।
विज्ञापन

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता राकेश जैन और उदयपाल सिंह तथा संचालन फैसल रजा ने किया। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी सखी, तिलकराज चांदना, शकील अहमद साबरी, लटूरी सिंह, हाजी माजिद अंसारी, अशोक माथुर, राजपाल यादव, अनीस अहमद, मोबीन हुसैन, रक्षित सिंह, आनंद प्रकाश, राहतजान व रईस अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed