फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The practice of turning the road into a parking zone has ended; the contract has been cancelled.

Moradabad News: सड़क को पार्किंग बनाने का खेल खत्म, ठेका निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The practice of turning the road into a parking zone has ended; the contract has been cancelled.
मुरादाबाद। बुध बाजार की सड़क पर पार्किंग के नाम पर वसूली का विवाद आखिरकार खत्म हो गया। नगर निगम ने सड़क पर संचालित पार्किंग का ठेका निरस्त कर दिया है। शुक्रवार को विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर विनोद अग्रवाल और अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह से मुलाकात कर पार्किंग व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई। व्यापारियों ने सड़क पर पार्किंग से जाम, अव्यवस्था और शुल्क वसूली को लेकर विरोध जताया। इसके बाद महापौर ने ठेका निरस्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन




अब सड़क पर गाड़ी खड़ी करने की जिम्मेदारी नगर निगम की नहीं होगी। महापौर ने साफ किया है कि सड़क पर वाहन खड़ा मिला तो यातायात पुलिस चालान करेगी। इसके लिए एसपी ट्रैफिक को पत्र भेजकर निगम के निर्णय से अवगत कराया जाएगा। बुध बाजार में सड़क पर पार्किंग को लेकर विवाद उस समय और गरमा गया था, जब बृहस्पतिवार को एक युवक और पार्किंग स्टाफ के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद सड़क पर पार्किंग की व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और लोगों का विरोध और तेज हो गया। व्यापारियों का कहना था कि बाजार की सड़क पहले से ही भीड़ और वाहनों के दबाव में रहती है। ऐसे में सड़क के बीच पार्किंग निर्धारित कर शुल्क वसूलने से समस्या कम होने के बजाय बढ़ रही थी। दुकानदारों, ग्राहकों और रेहड़ी-पटरी वालों में भी इसे लेकर नाराजगी थी।
विज्ञापन



निगम बोला-व्यवस्था दी तो शुल्क पर होने लगा विरोध
नगर निगम का तर्क था कि बुध बाजार की सड़क पर पहले से ही वाहन खड़े होते रहे हैं। निगम ने इन्हीं वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग निर्धारित की थी। इसके बाद पार्किंग शुल्क वसूली शुरू हुई तो विरोध सामने आने लगा। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य जनता की सुविधा है। व्यापारियों की मांग और बाजार की स्थिति को देखते हुए पार्किंग का ठेका निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन खड़े होने से जाम और अव्यवस्था न हो, इसके लिए यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। अब बुध बाजार में सड़क पर पार्किंग के नाम पर न ठेका रहेगा और न शुल्क वसूला जाएगा। सड़क पर वाहन खड़ा करना फिर भी भारी पड़ सकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन चालक का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed