फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The number of students in ten government colleges is less than 50

Moradabad News: दस सरकारी कॉलेजाें में विद्यार्थियों की संख्या 50 से कम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
The number of students in ten government colleges is less than 50
मुरादाबाद। जिले के 10 राजकीय कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या 50 से भी कम है। इन कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके बावजूद इन कॉलेजों में अभिभावक बच्चों को एडमिशन कराने में खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक परिषद के 38 राजकीय कॉलेज हैं। इनमें से अधिकतर कॉलेजों में बच्चों को सुविधाएं दी जाती है। इसके बावजूद जिले के 10 कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या 50 से भी कम है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी कॉलेज में जिनमें छात्र-छात्राओं की संख्या 70 से 80 के बीच है। इन कॉलेजों में स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर समेत अन्य सुविधाएं छात्र-छात्राओं को दी जा रही हैं। इसके अलावा इन कॉलेजों में शिक्षकों की संख्या भी पर्याप्त है। इसके बावजूद अभिभावक इन स्कूलों में दाखिले के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

00

विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है सुविधाएं

-जिले के अधिकतर कॉलेजों में गणित व विज्ञान किट उपलब्ध है। डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि टीएलएम तैयार कराने, विज्ञान प्रदर्शनी, शैक्षिक भ्रमण, अध्ययन यात्रा, उपचारात्मक शिक्षण, कैरियर गाइडेंस आदि की सुविधा है। छात्र-छात्राओं को इसका भरपूर लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




00

इन विद्यालयों में 50 से कम छात्र

- राजकीय इंटर कॉलेज टाहमदन भगतपुर

-राजकीय इंटर कॉलेज सिहाली उर्फ गनीमत नगर

-राजकीय स्कूल टॉडा अफजल

-राजकीय इंटर कॉलेज थांवला

-राजकीय इंटर कॉलेज फरीद

-राजकीय हाईस्कूल हाथीपुर

-राजकीय हाईस्कूल पैगंबरपुर

-राजकीय हाईस्कूल रानी नागल

-राजकीय हाईस्कूल नमैनी गद्दी

-राजकीय इंटर कॉलेज रामूवाला गनेश

00

-राजकीय कॉलेजों में नामांकन बढ़ाने के प्रधानाचार्यों को विशेष कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिया गया है। जो नए कॉलेज हैं, उनमें नामांकन कम है।- देवेंद्र कुमार पांडेय, डीआईओएस, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed