फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The mystery of the death of the female doctor was not solved by the post-mortem report

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं सुलझी महिला चिकित्सक की मौत की गुत्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the death of the female doctor was not solved by the post-mortem report
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में मिले महिला चिकित्सक के शव का पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। शनिवार शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इस कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। उधर, चिकित्सक के भाई और पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बलिया जनपद के चकिया मजामपुर निवासी रमाशंकर सिंह फरीदाबाद के सेक्टर-34 में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। उनकी बेटी डॉ. निधि सिंह (30) मुरादाबाद स्थित एशियन विवेकानंद अस्पताल में कार्यरत थीं। वे कांठ रोड स्थित इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में अकेली रहती थीं। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे तक उन्होंने अस्पताल में ड्यूटी की। इसके बाद वे अपने फ्लैट पर चली गईं थीं। बुधवार शाम पांच बजे के बाद उन्होंने किसी का फोन रिसीव नहीं किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को निधि का फोन न उठने पर पिता ने अस्पताल कर्मचारियों को कॉल कर फ्लैट पर भेजकर देखने के लिए कहा था। कर्मचारी फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दरवाजा खोला गया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो डॉक्टर का शव बेड पर पड़ा था। पास में ही इंजेक्शन और शराब की बोतल रखी थीं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। बेटी की मौत की खबर मिलने पर पिता रमाशंकर सिंह और भाई रौनक व मां नीलम के अलावा अन्य परिजन भी मुरादाबाद पहुंच गए थे। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एएसपी सागर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिससे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed