फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Meerut team inspected the surveillance system of cameras in the RTO.

Moradabad News: मेरठ की टीम ने आरटीओ में 35 कैमरों की निगरानी व्यवस्था परखी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The Meerut team inspected the surveillance system of cameras in the RTO.
मुरादाबाद। संभागीय परिवहन कार्यालय और ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआई), मोरा की मिलक में बृहस्पतिवार को परिवहन आयुक्त मेरठ ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने सीसीटीवी कैमरों से लेकर कर्मचारियों की मौजूदगी और कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों तक की जांच की। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
विज्ञापन

निरीक्षण में आरटीओ कार्यालय में लगे 21 और डीटीआई में 14 सीसीटीवी कैमरों, यानी कुल 35 कैमरों की जांच की गई। सभी कैमरे चालू मिले। अधिकारियों ने यह भी देखा कि कार्यालय परिसर में कोई अनधिकृत या संदिग्ध व्यक्ति तो काम नहीं कर रहा है। उप परिवहन आयुक्त ने कार्यालय में आने वाले लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति भी जानी। निरीक्षण के दौरान आरटीओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल से प्राप्त पहचान पत्र धारण किए हुए मिले। सभी अपने निर्धारित कार्य और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते पाए गए। इस दौरान आरटीओ (प्रशासन) राजेश सिंह, आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज, एआरटीओ प्रशासन आंजनेय सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed