फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The mason who was putting linter on the roof got electrocuted, died

Moradabad News: छत पर लिंटर डाल रहे राजमिस्त्री को लगा करंट, माैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The mason who was putting linter on the roof got electrocuted, died
मुरादाबाद। जयंतीपुर चौकी के पास दो मंजिला मकान की छत पर लिंटर डाल रहे राजमिस्त्री राजमिस्त्री आकिल (48) को करंट लग गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए राजमिस्त्री को जिला अस्पताल में डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के चलते आसपास के लोग भयभीत हो गए।
विज्ञापन

जयंतीपुर चौकी के पास रहने वाले राजमिस्त्री आकिल रविवार की दोपहर दो मंजिला मकान की छत पर लिंटर डालने का काम कर रहे थे। यह मकान जयंतीपुर चौकी के पीछे है। काम करने के दाैरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से राजमिस्त्री का हाथ छू गया। करंट लगते ही राजमिस्त्री झुलस गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद मझोला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से स्थानीय लोग आकिल को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि राजमिस्त्री के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी किसी ने घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed