{"_id":"6aa317d0d311091992081219","slug":"the-lekhpal-lodged-an-fir-against-the-je-and-the-contractor-thakurdwara-news-c-279-1-smbd1009-117374-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लेखपाल ने जेई और ठेकेदार के खिलाफ लिखाई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लेखपाल ने जेई और ठेकेदार के खिलाफ लिखाई प्राथमिकी
Fri, 11 Sep 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोधी में बुधवार को निर्माणाधीन पानी की टंकी के गड्ढे में डूब कर बुधवार को तीन वर्षीय मोहम्मद अजान की मौत के मामले में लेखपाल ने जलनिगम के अवर अभियंता और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
क्षेत्रीय लेखपाल स्वाति शर्मा ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को दिए पत्र में कहा कि ग्राम गोधी में जलनिगम के अवर अभियंता संजीव कुमार पुत्र पतराम सिंह निवासी ग्राम मीरपुर माफी, डिडौली, अमरोहा और ठेकेदार राजेश पटेल की देख-रेख में ग्राम गोधी में पानी की टंकी का काम निर्माणाधीन है। जिसके नीचे चारों तरफ गड्ढे खोदकर मिट्टी निकाल दी गई है। गड्ढों को चारों तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से घेराबंदी नहीं किया गया। जिस कारण गड्ढों में बरसात का पानी भर गया। बुधवार सुबह 11 बजे तीन वर्षीय मोहम्मद अजान पुत्र नसरत की गड्ढे में डूब कर माैत हो गई थी। बच्चे की मृत्यु जेई और ठेकेदार की लापरवाही व उपेक्षापूर्ण कार्य के कारण हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।