फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Lekhpal Association staged a protest against the action taken against Lekhpals.

Moradabad News: लेखपालों पर कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ ने किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The Lekhpal Association staged a protest against the action taken against Lekhpals.
कांठ। लेखपालों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन/एंटी करप्शन एवं विजिलेंस द्वारा गलत कार्रवाई के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर कांठ तहसील में सभी लेखपालों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन




शनिवार को तहसील में एसडीएम कार्यालय के पास धरने के दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के कांठ अध्यक्ष अली हुसैन ने कहा कि लेखपालों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन/एंटी करप्शन एवं विजिलेंस द्वारा की जा रही कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। लेखपाल राजस्व विभाग का मेहनती, ईमानदार एवं जनता से सीधे जुड़ा हुआ अग्रिम पंक्ति का कर्मचारी है। इस तरह से लेखपालों पर कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण है। इस पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। धरने के दौरान लेखपालों ने नारेबाजी करते हुए अंत में अयोध्या (सोहावल) प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, ट्रैप कार्रवाई से पूर्व अनिवार्य जांच एवं फर्जी/दुर्भावनापूर्ण ट्रैप पर रोक, स्पष्ट एवं कड़े एसओपी निर्देश जारी किए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी को सौंपा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अली हुसैन, मंत्री संजीव सागर, निशांत त्यागी, अर्जुन सिंह, जहीरुद्दीन, अंकित सक्सेना, फहीम हुसैन आदि लेखपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed