फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The land of Siddha Peeth Kali Mata Temple will be measured today.

Moradabad News: सिद्ध पीठ काली माता मंदिर की जमीन की आज पैमाइश होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The land of Siddha Peeth Kali Mata Temple will be measured today.
मुरादाबाद। सिद्ध पीठ काली माता मंदिर के जमीन की शनिवार को पैमाइश कराई जाएगी। इस मामले में डीएम ने राजस्व कर्मचारियों को भेजने का आश्वासन दिया है। जमीन की नाप होने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

श्री पंच दशनाम अखाड़े के प्रवक्त नारायण गिरि ने बताया कि शुक्रवार को साथी संतों के साथ उनकी मुलाकात डीएम अनुज सिंह से हुई थी। डीएम ने बताया कि मंदिर की जमीन की नाप करने के लिए लेखपाल को भेजा जाएगा। वर्तमान स्थिति में मंदिर की व्यवस्था ठीक नहीं है। वहां टिनशेड लगाना है। मंदिर पर बिजली बिल 40 लाख रुपये बकाया है। हैंहपंप और सबमर्सिबल भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

इस मामले में जल कल विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। उन्होंने पेयजल के लिए हैंडपंप और सबमर्सिबल ठीक कराने का भरोसा दिया है। समाधि लेने वाले गुुरुओं की मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है। अखाड़ा के शीर्षस्थ पदाधिकारियों ने महासभा में सवा करो़ड़ रुपये खर्च करने के लिए कहा है। रविवार को अखाड़े की तरफ से मंदिर पर भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर की अच्छी व्यवस्था के लिए लोगों की राय ली जाएगी। इसके बाद आगे का कार्यक्रम तय होगा। नए महंत की मौजूदगी में मंदिर में पूजा पाठ का कार्यक्रम नियमित रूप से शुरू किया गया है।


देश में अखाड़े के 61 केंद्र
प्रवक्ता ने बताया कि श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के देश मेंं 61 केंद्र मौजूद हैं। विदेश में अमेरिका, इंग्लैंड और नेपाल में भी मठ मंदिर संचालित है। देश में करीब साढ़े सात लाख साधु संत अखाड़े से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed