फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The issue of inflation and harassment of traders was raised in the SP meeting.

Moradabad News: सपा की बैठक में उठा महंगाई और व्यापारियों के उत्पीड़न का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The issue of inflation and harassment of traders was raised in the SP meeting.
मुरादाबाद। समाजवादी व्यापार सभा की जिला स्तरीय मासिक बैठक सोमवार को सिविल लाइंस स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई गई। साथ ही संगठन विस्तार और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन




बैठक की अध्यक्षता जिला समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष तुषार रस्तोगी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, महासचिव फुरकान अली और जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे। तुषार रस्तोगी ने कहा कि व्यापारियों को जटिल जीएसटी व्यवस्था, महंगाई और ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे कारोबार लगातार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का फोकस बूथ स्तर तक व्यापारियों और कार्यकर्ताओं को जोड़ने, मतदाता सूची पुनरीक्षण और 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनाने के संकल्प पर है। बैठक में कार्यकारिणी विस्तार पर भी जोर दिया गया और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने व्यापारियों के हित में पार्टी की नीतियों की जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में अतहर हुसैन अंसारी, विजय वर्मा, खलील अहमद, मो. असलम कादरी, मासूम रजा, इस्लाम कुरैशी, मोहन सिंह और जितेंद्र प्रजापति समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed