फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The importance of the country's independence was explained through the Tiranga Yatras

Moradabad News: तिरंगा यात्राओं से देश की आजादी का महत्व बताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The importance of the country's independence was explained through the Tiranga Yatras
बिलारी तहसील के सामने हाईवे पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे भाकियू पदा​धिकारी-संवाद
कांठ। बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकालकर देश की आजादी को अखंड बनाए रखने का संदेश दिया। लोगों ने यात्राओं का स्वागत करते हुए देश भक्ति नारे लगाए।
विज्ञापन


नगर के पट्टी मौढ़ा स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए अपील की। प्रधानाचार्य मदन सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि यह तिरंगा ध्वज हमारे देश की आन बान और शान है। हमारे देश की आजादी के लिए न जाने कितने वीरों ने अपने प्राणों की आहुतियां दीं। हम सभी का यह पावन कर्तव्य है कि अपने देश की इस आजादी को अखंड बनाए रखें। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पदम सिंह, ऊषा सिंह, अखिलेश कुमार विश्नोई, जितेंद्र कुमार, गजेंद्र प्रताप सिंह राणा, दिनेश कुमार शर्मा, हरीशचंद्र तिवारी, अतवीर सिंह त्यागी, नरपाल सिंह, निशिकांत पाठक, दीपक सिंह, सुंदर सिंह आदि सहित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयंसेवक रहे। वहीं छजलैट के फतेहपुर विश्नोई स्थित श्रीमती शांति देवी जनता इंटर कॉलेज से भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई। जिसमें सह संयोजक विनोद कुमार, उत्तम सिंह, रमेशचंद्र, धर्मपाल सिंह, मनोज कुमार, अनिल कुमार आदि रहे। इधर नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज कांठ के विद्यार्थियों ने भी प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र भावना को जागृत किया।

बिलारी तहसील के सामने हाईवे पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे भाकियू पदाधिकारी-संवाद

बिलारी तहसील के सामने हाईवे पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे भाकियू पदाधिकारी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed