फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The head constable of the traffic police was beaten up by the couple, the uniform torn

यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
The head constable of the traffic police was beaten up by the couple, the uniform torn
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कपूर कंपनी तिराहे के पास बुधवार दोपहर यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल के साथ दंपती ने मारपीट कर दी। बुलेट सवार पति-पत्नी रांग साइड से निकल रहे थे। हेड कांस्टेबल ने टोका तो महिला भड़क गई। आरोप है कि महिला ने हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट की और वर्दी तक फाड़ दी। महिला खुद को सीआरपीएफ और पति खुद को बीएसएफ कर्मी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल राज कुमार सिविल लाइंस के कपूर कंपनी तिराहे के पासवाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार दंपति रांग साइड से आ गया। राज कुमार ने बुलेट रुकवा ली। बाइक पर पीछे बैठी महिला ने राज कुमार के साथ अभद्रता शुरू कर दी। राज कुमार ने बताया कि महिला ने उसके साथ मारपीट की और वर्दी भी फाड़ दी। आरोप है कि महिला का पति संजय यह सब नजारा देखता रहा। उसने अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास तक नहीं किया। हंगामा होने पर मौके पर भीड़ जुट गई। यातायात पुलिस के इंस्पेक्टर पवन कुमार त्यागी भी मौके पर पहुंच गए और वह पति-पत्नी को थाने ले गए। यहां पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह सीआरपीएफ में तैनात है। जबकि उसकापति संजय बीएसएफ कर्मी है। थाना प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पति पत्नी मझोला थानाक्षेत्र के एकता कालोनी निवासी हैं। घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed