फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl ran away with her lover taking her sister-in-law's jewellery and Rs 31 lakh

Moradabad: भाभी के जेवर और 31 लाख लेकर प्रेमी के साथ गई युवती, सीसीटीवी फुटेज से चला पता... चार के खिलाफ केस

Sat, 20 Jul 2024 06:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 06:59 AM IST
सार

मझोला इलाके की रहने वाली युवती प्रेमी के साथ चली गई। सीसीटीवी फुटेज से इसका पता चला। परिजनों ने बताया कि युवती 31 लाख रुपये और जेवर लेकर गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
The girl ran away with her lover taking her sister-in-law's jewellery and Rs 31 lakh
प्रेमी के साथ गई प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती घर से 31 लाख रुपये की नकदी और अपनी भाभी के जेवर लेकर प्रेमी संग भाग गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो वह अपने प्रेमी के साथ जाती दिखी।

विज्ञापन


युवती के पिता ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती के पिता ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह करीब सात बजे परिवार के लोग जागे तो उसकी 20 वर्षीय बेटी घर में नहीं मिली।
विज्ञापन


परिजनों ने युवती की तलाश शुरू कर दी। जब कहीं पता नहीं चला तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तब पता चला कि बुधवार तड़के तीन बजे युवती घर से बाहर निकल रही है। युवती को पड़ोसी समीर और उसका दोस्त धीमरी निवासी मुजम्मिल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घर की तलाशी ली गई तो पता चला कि युवती घर से 31 लाख रुपये और अपनी भाभी के जेवर ले गई है। पिता का आरोप है कि समीर और उसकी मां फात्मा काफी समय से घटना को अंजाम देने के प्रयास में थे।


उन्होंने आशंका जताई कि समीर, फात्मा, नबी सेन और मुजम्मिल रुपये और जेवर के लालच में उसकी बेटी के साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed