फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Moradabad: Fell in love with a girl from Devriya in a factory, converted to Islam and got married in court

Moradabad: फैक्टरी में देवरिया की युवती से प्यार, धर्म परिवर्तन करवाकर की कोर्ट मैरिज, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 23 Aug 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 02:43 AM IST
सार

देवरिया की एक युवती ने छह माह पहले धर्म परिवर्तन कर ठाकुरद्वारा के निवासी से गुरुद्वारे में शादी कर कोर्ट मैरिज कर ली थी। युवती के परिजनों ने अपहरण और उत्पीड़न का आरोप लगाकर कोतवाली ठाकुरद्वारा में शिकायत दी। पूछताछ में युवती ने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद उसे परिवार के साथ भेज दिया गया।

विज्ञापन
Moradabad: Fell in love with a girl from Devriya in a factory, converted to Islam and got married in court
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

देवरिया जनपद की एक युवती धर्म परिवर्तन कराकर ठाकुरद्वारा के गांव रमनावाला निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने कोर्ट मैरिज कर ली। शुक्रवार को युवती के परिजन कोतवाली ठाकुरद्वारा पहुंचे। उन्होंने युवती के अपहरण और उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने युवक और युवती को गांव रमनावाला से बरामद कर लिया।

विज्ञापन


युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया जबकि आरोपी युवक बलजिंदर का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। जनपद देवरिया के थाना तरकुलवा के गांव निवासी युवक ने शुक्रवार को कोतवाली को प्रार्थनापत्र दिया जिसमें उसने कहा कि उसकी बहन का ठाकुरद्वारा के गांव रमनावाला निवासी बलजिंदर सिंह ने अपहरण कर लिया और वह युवती को अपने घर पर रखे हुए है।
विज्ञापन


बलजिंदर और उसके परिजन युवती का उत्पीड़न कर रहे हैं। शिकायत पर पुलिस बलजिंदर के घर पर पहुंची। जहां से बलजिंदर और युवती को कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर युवती ने अपने भाई के साथ जाने की इच्छा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने युवती को उसके भाई के साथ भेज दिया जबकि आरोपी बलजिंदर का शांतिभंग करने का आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जमानत पर छोड़ दिया है। पिता देवेंद्र सिंह ने बताया कि छह माह पहले बलजिंदर के साथ युवती आई थी।

दोनों ने उत्तराखंड के बाजपुर के गुरुद्वारे में शादी कर ली ली थी इसके बाद कोर्ट मैरिज हो गई है। देवेंद्र सिंह का कहना है कि युवती का नाम बदल दिया गया था। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बलजिंदर देवरिया की फैक्टरी में काम करता था वही उसकी जान पहचान मुस्लिम युवती से हो गई थी।


छह माह पूर्व युवती को वहां से लेकर आया था। युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन बाद में कोर्ट मैरिज करने के कारण एफआईआर को निरस्त कर दिया गया था। युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई है इसलिए उसे उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed