फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The fortunes of D.El.Ed colleges have changed, admissions have tripled

Moradabad News: डीएलएड कॉलेजों की बदली किस्मत, तीन गुना हुए दाखिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
The fortunes of D.El.Ed colleges have changed, admissions have tripled
मुरादाबाद। दो वर्ष पहले तक दाखिलों के लिए तरस रहे डीएलएड कॉलेजों की किस्मत सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदल गई। प्राथमिक विद्यालयों में नौकरी के लिए बीएड डिग्री की मान्यता को हटाने के बाद एक वर्ष में ही डीएलएड कॉलेजों में तीन गुना दाखिला हुए हैं। प्रभारी प्राचार्य डायट का कहना है कि कॉलेजों में दाखिला के लिए जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले तक मुरादाबाद जनपद में डीएलएड पाठ्यक्रम 36 कॉलेजों में संचालित था। इसमें से विद्यार्थियों के घटते रुझान की वजह से पांच कॉलेजों ने मान्यता वापस करने के लिए एडी बेसिक के यहां आवेदन किया था। शेष 32 कॉलेजों में से सात कॉलेजों में एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया था। डायट के दो सौ दाखिलों को मिलाकर शेष 25 कॉलेजों में सिर्फ 1296 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना था कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2018 में बीएड डिग्री धारकों को भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में मान्य कर दिया था, क्योंकि डीएलएड करने के बाद अभ्यर्थी सिर्फ कक्षा एक से आठ तक की शिक्षक भर्ती में ही आवेदन कर सकते थे और बीएड करने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में भी शिक्षक बनने के अर्ह हो जाते थे। इसलिए अभ्यर्थी बीएड को ही प्राथमिकता दे रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में बीएड डिग्री धारकों को प्राथमिक शिक्षक बनने की योग्यता से बाहर कर दिया था। प्राथमिक विद्यालयों में नौकरी के लिए डीएलएड अभ्यर्थी ही अर्ह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में दिखी उदासी
इस वर्ष बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा सिर्फ आठ कॉलेजों में ही हुई थी। यहां पर दो पालियों में 4072 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से सिर्फ 3416 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी थी, जबकि पिछले साल बीएड प्रवेश परीक्षा देने वालों की संख्या 6438 थी।


- डीएलएड कॉलेजों में सभी सीटें भर गई हैं। मुरादाबाद में 27 कॉलेजों में नए सत्र में तीन हजार अभ्यर्थियों ने डीएलएड पाठ्यक्रम में दाखिला लिया है। गत वर्ष इन कॉलेजों में अध्ययनरत अभ्यर्थियों की संख्या करीब एक हजार के आसपास थी।
बुद्धप्रिय सिंह, प्रभारी प्राचार्य, डायट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article