फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The family collecting rent for the SSP's residence has also staked a claim on Chaddha Kothi.

Moradabad News: एसएसपी आवास का किराया लेने वाला परिवार चढ्डा कोठी पर भी ठोक चुका दावा

Fri, 17 Jul 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 17 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The family collecting rent for the SSP's residence has also staked a claim on Chaddha Kothi.
मुरादाबाद। एसएसपी आवास का किराया वसूलने वाला परिवार चड्ढा कोठी पर भी अपना दावा ठोक चुका है। आरोप है कि चड्ढा परिवार को फर्जी दस्तावेज भेजकर दो करोड़ रुपये की मांग की थी। इस मामले में भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के एसएसआई हरेंद्र सिंह ने 12 जुलाई को कोतवाली के मंडी चौक बल्लभ मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार धवन, उनके भाई सुनील कुमार धवन, सुमित धवन और उनके भाई अंकित धवन, सुधा टंडन, विपिन कुमार और दिल्ली के शालीमार बाग निवासी बीना तलवार और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि एसएसपी आवास की 15.30 एकड़ जमीन अंग्रेजी शासनकाल (1927) से सरकारी अभिलेखों में आईपीएस हाउस नाम से दर्ज है लेकिन आरोपियों ने इस जमीन को अपनी संपत्ति बताने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए और कोर्ट और प्रशासन को गुमराह कर 2024 तक पुलिस विभाग से 28 लाख 45 हजार 117 रुपये का किराया भी वसूल कर लिया था। इस परिवार ने एसएसपी आवास के अलावा चड्ढा कोठी पर भी अपना दावा ठोका था। इस मामले में छह जून 2026 को चड्ढा कोठी के मालिक इंद्रजीत सिंह चड्ढा ने सुधीर कुमार धवन, उसके भाई सुनील धवन, मुदित धवन समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कारोबारी इंद्रजीत सिंह चड्ढा ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर उनकी चड्ढा कोठी को अपनी संपत्ति बताते हुए कोर्ट में वाद दायर कर दिया। इंद्रजीत सिंह चड्ढा ने आरोपियों पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया इस मामले में सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी मुदित धवन को एक जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed