{"_id":"613a6b278ebc3ec77609cc1a","slug":"the-factory-supervisor-was-stabbed-with-a-knife-till-the-breath-broke-city-news-mbd402106285","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी सुपरवाइजर की हत्या में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी सुपरवाइजर की हत्या में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। निर्यात फर्म के सुपरवाइजर जालेंद्र पर तब तक चाकू से हमला किया गया था, जब तक उसकी सांसें नहीं टूट गईं थीं। एक दो नहीं, बल्कि सिर, चेहरे, कंधे और पीठ पर 17 वार किए गए थे। गुरुवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
संभल के असमोली निवासी 31 वर्षीय जालेंद्र की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई थी। घटना के समय वह फैक्टरी से अपने घर लौट रहे थे। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में डींगरपुर मार्ग पर बकैनिया गांव के पास उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला था।
शव के पास ही में ही स्कूटी खड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि अधिक खून बह जाने की वजह से उनकी मृत्यु गई थी। जालेंद्र के सिर पर मिले चाकू के ताबड़तोड़ हमले इस बात की गवाही दे रहे हैं कि कातिलों में जालेंद्र के प्रति कितना गुस्सा था। उन्होंने सांसें टूट जाने तक जालेंद्र पर वार किया था।
विज्ञापन
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षक, चार टीमें गठित
एसएसपी बबलू कुमार ने गुरुवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार के लोगों से बातचीत की। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमों को निर्देशित किया गया है कि हर बिंदू पर गहनता से जांच होनी चाहिए। इसके बाद टीमों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दो टीमों ने असमोली में जाकर जांच पड़ताल की। इसके अलावा एक टीम ने घटनास्थल और फैक्टरी में जाकर पड़ताल की। जबकि चौथी टीम ने डींगरपुर पाकबड़ा मार्ग स्थित भवनों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
फैक्टरी सुपरवाइजर की हत्या में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात फैक्टरी सुपरवाइजर की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुपरवाइजर के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है
बुधवार रात करीब दस बजे पाकबड़ा थानाक्षेत्र में बकैनिया गांव के पास सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में एक युवक की लाश पड़ी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान संभल के असमोली निवासी जालेंद्र सिंह (31) के रूप कराई थी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
जालेंद्र सिंह के भाई गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वो एसईजेड स्थित दीवान इंडिया निर्यात फर्म में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। वह पाकबड़ा थानाक्षेत्र में हाशमपुर चौराहे के पास पत्नी और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि जालेंद्र के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।