फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The commissioner and DM's investigation turned out to be a fake video on social media

कमिश्नर और डीएम की जांच में फर्जी निकला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
The commissioner and DM's investigation turned out to be a fake video on social media
तीर्थकर महावीर हॉस्पिटल का निरीक्षण करते मंडलायुत्त और डीएम। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कमिश्नर और डीएम की जांच में फर्जी निकला। फर्जी वीडियो वायरल किए जाने पर दोनों अधिकारी बेहद गंभीर हैं। उन्होंने वायरल वीडियो को शेयर करने वालों का डाटा जुटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ रासुका लगाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक अस्पताल में अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में किसी अस्पताल का नाम नहीं लिया जा रहा है, लेकिन यह वीडियो टीएमयू अस्पताल का बताया जा रहा है। वीडियो की हकीकत जानने के लिए मंडलायुक्त आंजनेय कुमार और डीएम राकेश कुमार सिंह ने टीएमयू का औचक निरीक्षण किया। जांच पड़ताल में वायरल वीडियो फर्जी निकला। कमिश्नर ने अस्पताल प्रबंधन साफ सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था और ऑक्सीजन सुचारुरखने को कहा। इस मौके पर एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों पर लगेगी रासुका: कमिश्नर
सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस समय कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण छोटी से भ्रामक सूचना किसी को भी परेशान कर सकती है। ऐसे में अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी और भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों पर रासुका लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी की सूचना पर ब्राइट स्टार पहुंचे कमिश्नर, चेतावनी दी
मरीजों का आरोप है कि ब्राइट स्टार अस्पताल के प्रबंधन ने उनसे कहा है कि ऑक्सीजन खत्म हो गई है। जिन्हें ज्यादा जरूरत है वे अपनी व्यवस्था कर लें। जब यह सूचना कमिश्नर को मिली, तब वे टीएमयू का निरीक्षण करने जा रहे थे। इस पर कमिश्नर ब्राइट स्टार अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी है, जिसकी व्यवस्था की जा रही है। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed