{"_id":"6a987c84da61572bea0d0bae","slug":"the-bullet-tore-through-the-soldiers-heart-and-lungs-and-exited-through-his-back-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-983919-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सिपाही का दिल-फेफड़ा चीरते हुए पीठ से निकल गई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सिपाही का दिल-फेफड़ा चीरते हुए पीठ से निकल गई थी गोली
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी थाने की सहसपुर चौकी पर तैनात सिपाही मोनू कुमार सांगवान (32) ने बाई साइड में सीने में तमंचा सटाकर गोली मारी थी। गोली दिल, फेफड़े को चीरकर पीठ से बाहर निकल गई थी। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। परिजन शव लेकर घर चले गए हैं।
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के छपार गांव निवासी मोनू कुमार सांगवान (32) 2018 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। पिछले चार साल से उनकी तैनाती बिलारी थाने में ही चल रही थी। करीब एक साल से वह बिलारी की सहसपुर चौकी पर थे। मोनू बिलारी के साहू कुंज मोहल्ले में सुबोध चौधरी के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहते थे। इस मकान में डाक विभाग में तैनात छोटू भी रहता है। छोटू भी मोनू के क्षेत्र का ही रहने वाला है। सोमवार को मोनू ने नाइट ड्यूटी की थी और मंगलवार की सुबह अपने कमरे पर चला गया था। इसके बाद छोटू भी ड्यूटी पर चला गया था। मंगलवार की शाम छोटू ड्यूटी से वापस आया तो उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद है और मोनू फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है। उसने अनहोनी की आशंका में आस-पड़ोस के लोग बुला लिए और मंगलवार की शाम करीब 7:15 बजे कमरे का दरवाजा तोड़ दिया था। कमरे में अंदर फर्श पर सिपाही का खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की गई। गोली के एंट्री और एग्जिट पॉइंट देखने के लिए शव का एक्सरे कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान डिजिटल फोटो ग्राफी और वीडियो ग्राफी भी कराई गई। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि सिपाही के सीने में 315 बोर के तमंचा सटाकर गोली चलाई गई थी। गोली दिल और बाएं फेफड़े को चीरकर बाहर निकल गई थी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन लेकर चले गए हैं।
परिजनों ने उठाए सवाल, पुलिस के आने से पहले क्यों तोड़ा गया दरवाजा
मुरादाबाद। सिपाही की मौत की जानकारी मिलने पर मंगलवार की देर रात उसके परिजन मुरादाबाद पहुंच गए। उन्होंने बिलारी थाने में थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने इस मामले की गहनता से जांच कराने की मांग रखी है। सिपाही का भाई अपने मामा, मौसा और अन्य परिजन व रिश्तेदारों के साथ आए। उन्होंने कहा कि दरवाजा अंदर से बंद था तो पुलिस के आने से पहले क्यों तोड़ा गया था। दरवाजा तोड़ने वाले लोगों की भूमिका भी जांच की जाए। इसके अलावा आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाए कि उनसे मिलने कौन आया था और वह खुद कितने बजे कमरे में पहुंचा था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि बिलारी पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।