फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Bar Association has formed a nine-member disciplinary committee.

Moradabad News: बार एसोसिएशन ने बनाई नौ सदस्यीय अनुशासन समिति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The Bar Association has formed a nine-member disciplinary committee.
बिलारी। स्थानीय तहसील के बार कक्ष में शुक्रवार दोपहर तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सामान्य सभा की पहली बैठक हंगामेदार रही। युवा वकीलों को चेंबर के लिए तहसील प्रशासन से जगह दिलाए जाने की मांग प्रमुखता से उठी। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ वकीलों की नौ सदस्यीय अनुशासन समिति का भी गठन किया गया। वहीं बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शांति और सौहार्द के माहौल में एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

बैठक में तहसील बार एसोसिएशन की नौ सदस्यीय अनुशासन समिति गठित की गई। बार से जुड़े नीतिगत मामलों में अनुशासन समिति के निर्णय को सर्वोपरि माना जाएगा। समिति में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हाजी कमाल अकबर, पूर्व अध्यक्ष रामकुंवर सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, पूर्व सचिव सुनील कुमार, पूर्व सचिव जबर सिंह और बार के चुनाव अधिकारी रहे नवाब हुसैन को शामिल किया गया।
विज्ञापन

बार के युवा सदस्यों ने तहसील परिसर में चेंबर बनाने के लिए जल्द जगह दिलवाने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव ने जानकारी दी कि शुक्रवार सुबह एसडीएम और तहसीलदार को अलग-अलग ज्ञापन देकर और वार्ता कर चेंबरविहीन सभी वकीलों को प्राथमिकता के आधार पर चेंबर बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बार एसोसिएशन का फंड बढ़ाने, बार कक्ष प्रतिदिन खोले जाने, बार सदस्यों की समस्याओं का तत्काल समाधान किए जाने, जरूरतमंद बार सदस्यों को बार फंड से तत्काल आर्थिक सहायता दिए जाने, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाकर रखने, प्रति माह निर्धारित तिथि पर बार एसोसिएशन की सामान्य सभा की बैठक बुलाए जाने, प्रति माह तहसील अधिकारियों के साथ बार पदाधिकारियों की समन्वय बैठक किए जाने आदि पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आफाक हुसैन और संचालन महासचिव परमजीत सिंह ने किया।

वहीं तेज प्रताप सिंह चौहान, आशीष शर्मा, विक्रांत कुमार, कुंवरपाल सिंह, अखिलेश गौड़,इकबाल हुसैन, विजयवीर सिंह, मोहम्मद उसमान, अब्दुल कुददूस आदि ने विचार रखे। बैठक के अंत में सभी वकीलों ने आपसी एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed