फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The application for resolution is lost in the file of assurances

Moradabad News: आश्वासनों की फाइल में खो रही समाधान की अर्जी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The application for resolution is lost in the file of assurances
मुरादाबाद। बड़े मामले तो छोड़िए अब छोटी मोटी शिकायतों को भी जिम्मेदार नहीं सुनते हैं। किसी के मोहल्ले में नालियों की सफाई नहीं हो रही है तो किसी के राशन कार्ड में नाम बढ़ने हैं। किसी को आवेदन करने के करीब सालभर बाद भी वृद्धा पेंशन नहीं मिला तो कोई राशन कार्ड बनाने के लिए कार्यालय का चक्कर लगाकर थक गया। कोई एफआईआर के लिए चक्कर लगा रहा है। जो ये बताते हैं कि लोगों की शिकायतें नहीं नहीं सुनी जा रही हैं। सरकारी दफ्तरों से निराश होकर बड़ी उम्मीद के साथ समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों का यहां भी आश्वासन की घुट्टी ही मिलती है। शनिवार को हुए समाधान दिवस में कुल 173 मामले पहुंचे। इनमें से 19 मामलों का ही माैके पर निस्तारण हो सका। बाकी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने के आश्वासन के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेज दिए गए। वहीं फरियादियों का कहना है कि कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

कहां कितने शिकायतें आईं

तहसील


प्राप्त शिकायतें


निस्तारित

कांठ



61




07

ठाकुरद्वारा



32




01

सदर




38




04

बिलारी




42




07

00

धंस रही सड़क, गिर रहे लोग

मुरादाबाद। समाधान दिवस में पहुंचीं वार्ड नंबर 18 हरथला काॅलोनी की गली नंबर तीन निवासी शहनाज ने बताया कि उनकी गली में गंदा पानी इकट्ठा रहता है। इससे गली की सड़क धंस रही है। गड्ढे हो गए हैं। आए दिन कोई ना कोई गिरता रहता है। कई बार वार्ड पार्षद से शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। थक हारकर समाधान दिवस में आना पड़ा। यहां भी आश्वासन मिला है।
विज्ञापन


00

11 महीने बाद भी नहीं मिली पेंशन

मुरादाबाद। समाधान दिवस में पहुंचे हरथला मंगल बाजार निवासी अनवर हुसैन ने बताया कि वृद्धा पेंशन के लिए उन्होंने 31 मई 2025 में आवेदन किया था। लेकिन अभी तक उनके खाते में पेंशन की रकम नहीं आई। करीब एक साल से अधिकारियाें के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस में अधिकारियों ने कार्रवाई का अश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

राशन कार्ड बनवाने के लिए लगा रहे चक्कर

मुरादाबाद। रामपुर दोराहा स्थित गांव बरबारा मझरा निवासी फिरासत हुसैन दिव्यांग हैं। उनकी पत्नी भी दिव्यांग है। उन्होंने पत्नी के नाम नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है। लेकिन अभी तक राशन कार्ड जारी नहीं हो सका है। अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। समाधान दिवस में भी शिकायत की है।




15 दिन में दूसरी बार समाधान दिवस में पहुंचे ओमप्रकाश

मुरादाबाद। शेरुआ धर्मपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि 30 मार्च को परिवार बाहर गया था। कमरे की दीवार तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। चार अप्रैल को उन्होंने समाधान दिवस में भी शिकायत की थी। अब उन्होंने दोबारा समाधान दिवस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed