{"_id":"69446a49a090c0989204ab74","slug":"thar-accident-the-victims-families-have-written-letters-to-the-dig-and-sdm-appealing-for-justice-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-111688-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"थार हादसा : पीड़ित पक्ष ने डीआईजी व एसडीएम को दिए पत्र, लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थार हादसा : पीड़ित पक्ष ने डीआईजी व एसडीएम को दिए पत्र, लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
कांठ। तेज रफ्तार थार कार से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत मामले में पीड़ित पक्ष ने न्याय की गुहार लगाते हुए डीआईजी और एसडीएम को अलग-अलग प्रार्थना-पत्र दिए हैं।
मोहल्ला घोसीपुरा के विवेक कुमार सैनी की पुत्री व भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व सभासद शीशपाल सैनी की पांच वर्षीय पौत्री मिष्टी को 14 दिसंबर की शाम संकरे रास्ते में दौड़ रही नगर अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी लिखी तेज रफ्तार थार कार ने कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। आक्रोशित भीड़ ने कार सवारों को पीटते हुए कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। थार सवार अब्दुल्ला, मोहम्मद आदम निवासी मोहल्ला घोसीपुरा कस्बा कांठ व बाबू निवासी मोहल्ला चौकबाजार कांठ पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लेकिन सात साल से कम की सजा में आरोपियों को जेल न भेजने का हवाला देते हुए पुलिस ने तीनों को जमानत दे दी थी। जब इस मामले में प्रभावी कार्रवाई न होने पर भाजपाइयों ने नाराजगी जताई और प्रकरण ने तूल पकड़ा तो कांठ पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की। एसडीएम ने तीनों को जेल भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को मृत बच्ची के पिता विवेक कुमार सैनी, परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने न्याय की गुहार लगाते हुए डीआईजी मुरादाबाद और एसडीएम कांठ संत दास पंवार को प्रार्थना-पत्र देकर जिम्मेदारों गंभीर आरोप लगाए हैं।
..फोटो सं. 03