{"_id":"646bc3f4984083fd43032a35","slug":"tempo-drivers-clash-at-illegal-stand-in-agwanpur-commotion-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-153177-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अगवानपुर में अवैध स्टैंड पर टेंपो चालक भिड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अगवानपुर में अवैध स्टैंड पर टेंपो चालक भिड़े, हंगामा
विज्ञापन
अगवानपुर। अगवानपुर में चल रहे अवैध टेंपो स्टैंड पर सोमवार को सवारी बैठाने को लेकर दो चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस आरोपी चालक का शांतिभंग में चालान कर दिया। पांच टेंपो और ई-रिक्शा का भी चालान किया गया है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में कई साल से अवैध टेंपो स्टैंड संचालित है। सोमवार को टेंपो स्टैंड से चालक नितिन ने एक सवारी को अपने ई-रिक्शा में बैठा लिया। इसी के विरोध में टेंपो चालक नईम ने चालक नितिन की बेल्ट से पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने पीड़ित चालक को बचाया। सूचना मिलने पर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए।
अलग अलग समुदाय के लोगों के बीच मारपीट होने से मामला तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर अगवानपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पक्ष के नईम को पकड़ लिया। वहीं स्टैंड पर टेंपो के कागजात चेक किए तो एक भी टेंपो के कागज पूरे नहीं निकले। चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार ने बताया कि पांच टेंपो और दो ई रिक्शा का चालान कर कार्रवाई की गई।वहीं नईम का भी शांतिभंग में चालान किया गया है।