फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   temples follow covid-19 guidelines in navratra celebration

नवरात्र: न लगेगा टीका, न माता को चढ़ाया जाएगा प्रसाद

Wed, 07 Oct 2020 09:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
temples follow covid-19 guidelines in navratra celebration
नवरात्रि 2020 - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। नवरात्र के त्योहार में कुछ ही दिनों का समय शेष है। मंदिरों में पूजन की तैयारियां होने लगी हैं। श्रद्धालु मातारानी के पूरी एहतियात के साथ दर्शन कर पाएं, इसके लिए मंदिरों में विशेष रूप से महिला सुरक्षा गार्डों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए मंदिरों में प्रसाद नहीं चढ़ाया जाएगा और न ही पंडित जी श्रद्धालुओं को टीका लगाएंगे।
विज्ञापन


श्री सिद्धपीठ नौ देवी श्री काली माता मंदिर के महंत रामगिरी महाराज ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन करवाया जाएगा। शासन ने एक बार में दो सौ श्रद्धालुओं की अनुमति दी है, लेकिन हम एक बार में सौ श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति देंगे। श्रद्धालुओं को सैनिटाइज किया जाएगा। शारीरिक दूरी का पालन करवाने की वजह से श्रद्धालुओं को टीका नहीं लगाया जाएगा। मंदिर परिसर में मेला भी नहीं लगाया जाएगा। प्रसाद के लिए एक पात्र रख देंगे। उसी में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ा सकेंगे। मंदिर के स्वयं सेवक सुरक्षा की व्यवस्था संभालेंगे। बारी-बारी से दर्शन कराएंगे। मुगलपुरा की पुलिस मंदिर के गेट पर रहती है। बुधवार से मंदिर रंगाई-पुताई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


मनोकामना श्री हनुमान मंदिर प्रचार समिति रेलवे कालोनी के कोषाध्यक्ष बिल्लू कत्याल ने बताया कि श्रद्धालुओं को ज्यादा समय तक भगवान से दूर नहीं रखा जा सकता है। इसलिए दर्शन की तैयारियां की गई हैं। मंदिर में गोल घेरे बना दिए गए हैं। श्रद्धालु इन घेरों से ही माता रानी तक पहुंचेंगे। मंदिर के बाहर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी, जो महिला श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने देंगी। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के अलावा तिलक लगाने की भी मनाही रहेगी। मातारानी की पोशाकें बदलने के अलावा सजावट भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता मंदिर लाइनपार के महंत नवल स्वरूप अवस्थी ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को माता के दर्शन कराए जाएंगे। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस से संपर्क किया है। सुबह-शाम पूजन के अलावा माता का कीर्तन भी आयोजित होगा। पूरे समर्पण भाव से माता की आराधना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed