{"_id":"5ea33e3d8ebc3e9038546657","slug":"telemedicine-facility-start-today-in-moradabad-city-news-mbd3471345103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से टेलीमेडिसिन से घर बैठे कराएं इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से टेलीमेडिसिन से घर बैठे कराएं इलाज
विज्ञापन
मुरादाबाद। लॉकडाउन और हॉटस्पॉट जोन होने से यदि आप इलाज करवाने अस्पतालों तक नहीं जा पा रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। निजी अस्पतालों की तर्ज पर सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देने वाले प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ से जुड़े चिकित्सकों ने भी स्वेच्छा से मरीजों की सुविधा के लिए टेलीमेडिसिन सेवा शुरू कर दी है। शनिवार से मरीज घर बैठे ही चिकित्सकों से टेलीफोन कर परामर्श ले सकते हैं।
लॉकडाउन में निजी और सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं के अलावा ओपीडी भी खुली हैं। ओपीडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मरीज देखे जा रहे हैं। हॉटस्पॉट जोन क्षेत्र में अस्पताल पूरी तरह बंद हैं। मरीजों को बाहर निकलने में काफी अधिक परेशानी हो रही हैं। पुलिस की रोकटोक से बचने के लिए मरीज अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। आईएमए से जुड़े कई चिकित्सक टेलीमेडिसिन सेवाएं देने के साथ होम विजिट भी कर रहे हैं। लेकिन गरीब तबके के मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने मरीजों की सुविधा के लिए टेलीमेडिसिन सेवा शुरू कर दी है। शनिवार से महिला और जिला अस्पताल के तीन चिकित्सक दो-दो घंटे के लिए टेलीफोन पर उपलब्ध रहेंगे। मरीज फोन कर इनसे परामर्श ले सकते हैं। यदि किसी मरीज का पहले से इलाज चल रहा है तो वह व्हाट्सएप नंबर पर पुराने पर्चे, जांच रिपोर्ट और दवाओं से संबंधित कागज भी भेज सकता है। चिकित्सक इलाज से संबंधित पर्चें देखकर परामर्श देंगे।
विज्ञापन
- कोविड 19 की रोकथाम में ड्यूटी करने वाले डा. संजय बेलवाल और डा. शेर सिंह कक्कड़ के अलावा मैं स्वयं दो-दो घंटे मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन सेवाएं दूंगा। चिकित्सा संघ से जुड़े अन्य चिकित्सकों से भी टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करने का आह्वान किया है। यह सेवा स्वेच्छा से शुरू की है, ताकि मरीजों को लाभ मिल सके।
- डा. भावुतोष शंखधर, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ।
चिकित्सकों की उपलब्धता
- बाल रोग विशेषज्ञ डा. संजीव बेलवाल, सुबह छह से आठ बजे तक 9457854925 पर उपलब्ध रहेंगे।
- हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शेर सिंह कक्कड़, सुबह छह बजे से आठ बजे तक 6396046962 पर उपलब्ध रहेंगे।
- नेत्र विशेषज्ञ डा. भावुतोष शंखधर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक 9456078958 पर उपलब्ध रहेंगे।