फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   teasing registered in NCR

एनसीआर में दर्ज हुई शिक्षिका से छेड़छाड़ की घटना

Mon, 04 Jan 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 04 Jan 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
सुपरटेक अपार्टमेंट में एक शिक्षिका के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को पाकबड़ा पुलिस ने एनसीआर में दर्ज किया है। शिक्षिका का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ न केवल छेड़छाड़ की बल्कि कपड़े तक फाड़ डाले। आरोपियों ने उन्हें पीटा भी।
विज्ञापन



लेकिन आरोपी बिल्डर की हिमायत में खड़ी पाकबड़ा पुलिस इस घटना को पुलिस के हस्तक्षेप करने योग्य अपराध नहीं मानती। एनसीआर लिखकर पुलिस ने मामले को दफन कर दिया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में होटल होली डे रीजेंसी के पीछे स्थित सुपरटेक अपार्टमेंट में रहने वाली एक शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की यह घटना 31 दिसंबर की रात को न्यू ईयर की पार्टी में हुई थी।
विज्ञापन



शिक्षिका ने घटना के तुरंत बाद अपने पति के साथ पाकबड़ा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। शिक्षिका का आरोप है कि बिल्डर अराध्यम सिटी कंपनी के मालिक सचिन चौधरी ने शराब के नशे में पार्टी में उनके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारा पीटा। उनके पति के साथ भी मारपीट की गई। शिक्षिका के मुताबिक नशे में धुत आरोपी बिल्डर ने उनके कपड़े तक फाड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षिका पुलिस मदद की आस में रात में ही पाकबड़ा थाने पहुंची। लेकिन पुलिस का रवैय्या हैरान करने वाला था। पाकबड़ा पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए तो भेजा लेकिन आरोपी एक बिल्डर था लिहाजा घटना को महज एनसीआर में समेट दिया। हालांकि पाकबड़ा पुलिस का तर्क है कि छेड़छाड़ नहीं हुई थी मामला केवल मारपीट का था।


जिसमें शिक्षिका की ओर से सचिन चौधरी पुत्र लल्लू सिंह निवासी सुपरटेक और दीपक व दे - तीन अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। आरोपी सचिन चौधरी का कहना है कि शिक्षिका के पति ने झगड़ा किया था। उन्होंने शिक्षिका के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की थी।

 


न्यू ईयर पार्टी में दो पक्षों में कहासुनी की बात थाना स्तर से बताई गई थी। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर लिख ली गई थी। छेड़छाड़ की कोई शिकायत नहीं मिली। यदि शिक्षिका का कहना है कि उनके साथ छेड़छाड़ हुई है तो जो तहरीर उन्होंने दी होगी उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
-नितिन तिवारी, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed