फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers took out a march and demanded the old pension scheme

Moradabad News: शिक्षकों ने पैदल मार्च निकाल मांगी पुरानी पेंशन योजना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers took out a march and demanded the old pension scheme
बहजोई। पुरानी पेंशन बहाली समेत निजीकरण को समाप्त करने की मांग के लिए अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट पर ज्ञापन दिया। मार्च के दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी भी की।शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के कर्मी मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर पार्क में एकत्र हुए। मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है। एनपीएस-यूपीएस स्कीम एक छलावा है। जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि कर्मचारी 30-40 साल जनता व देश की सेवा करता है। कर्मचारी को पुरानी पेंशन से वंचित रखना अन्याय है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री नईमुददीन अली ने कहा कि कर्मचारी को सेवानिवृत होने पर कम पेंशन मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। सरकार को एनपीएस व यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। इस बीच अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इसके बाद पदाधिकारियों व शिक्षकों समेत अन्य कर्मियों ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंजीत मोहन, बेबी तबस्सुम, सरोज यादव, चौहान सिंह, राजकुमार, सुखवीर सिंह, गौरव यादव व जयवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed