{"_id":"5d72c3388ebc3e014a688377","slug":"talaqe-city-news-mbd321235165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमान के मस्कट शहर से पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमान के मस्कट शहर से पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 07 Sep 2019 05:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
तीन तलाक को लेकर सख्त कानून बनने के बाद भी मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार जारी है। अब मुरादाबाद की एक महिला को विदेश में नौकरी कर रहे पति ने फोन पर तीन तलाक बोल दिया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इस मामले में महिला थाने में आरोपी पति, सास, देवर, ननद समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आईजी के आदेश पर की है।
विज्ञापन
नागफनी थानाक्षेत्र के किसरौल निवासी अदीबा पुत्री नजाकत अली की शादी चौदह दिसंबर 2015 को बरेली जनपद के मो. वानखाना सुरक्षा रजा चौक कुल्हाड़ा पीर निवासी तसलीम अहमद के साथ हुआ था। तसलीम अहमद ओमान देश के मस्कट शहर में नौकरी करता है। अदीबा का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और उसके परिवार के लोगों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। कई बार अदीबा के साथ मारपीट भी की गई। अदीबा का कहना है कि कुछ दिन पूर्व सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तसलीम ने उसे विदेश से फोन पर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद सास, देवर, ननद और ननदोई ने उसके साथ मारपीट की। देवर अजीम ने उससे मारपीट करते हुए घसीटता हुआ घर से बाहर ले गया और कहा कि जब तक अपने मायके से 50 लाख रुपये लेकर नहीं आएगी, उसे घर में नहीं रखा जाएगा। पीड़िता ने अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। यहां से परिजन बरेली पहुंचे और अदीबा को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद वह आईजी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ ट्रिपल तलाक एक्ट और सास अमीर जहां, देवर अजीम, शमीम जहां उर्फ बेबी, नासिर अहमद, नसीम जहां उर्फ बबलू, हसीन अहमद और सलीम अहमद के खिलाफ मारपीट, दहेज के लिए प्रताड़ित करना, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।