{"_id":"58f3de654f1c1b1774470f3e","slug":"talaq-on-telephone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को फोन पर तलाक देकर किया दूसरा निकाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को फोन पर तलाक देकर किया दूसरा निकाह
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 17 Apr 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
तील तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारपेंटर ने पत्नी को फोन पर तलाक देकर दो दिन बाद ही दूसरी युवती से निकाह कर लिया। पहली पत्नी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। लेकिन भगतपुर पुलिस ने उसे मामला दूसरे थानाक्षेत्र का होने पर टकरा दिया। जब तक महिला दूसरे थाने पहुंचती। तब तक पति निकाह हो चुका था।
अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र के नीलीखेड़ा निवासी शाहीन की शादी 23 मार्च 2015 को भगतपुर के खबड़िया निवासी मुनव्वर पुत्र मो. अहमद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। इसके बाद पति पत्नी में मनमुटाव होने लगा। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई थी।
शाहीन ने बताया कि वह छह माह से अपने मायके में रह रही थी। दो दिन पहले उसे पता चला कि उसका पति मुनव्वर दूसरी शादी कर रहा है। शाहीन ने पति को फोन किया। तब पति ने उससे फोन पर तलाक बोल दिया। रविवार को महिला अपने मायके वालों के साथ भगतपुर थाने पहुंची और उसने प्रार्थना पत्र देकर पति की शादी रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन
लेकिन भगतपुर पुलिस ने मामला दूसरे थाने का होने पर उसे डिलारी थाने भेज दिया। मुनव्वर ने डिलारी के फरीदपुर में रविवार को दूसरी युवती से निकाह कर लिया। भगतपुर थानध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि महिला शिकायत करने आई थी। लेकिन मामला डिलारी क्षेत्र है।
इस कारण उसे डिलारी भेज दिया गया था। शाहीन ने बताया कि उनसे पुलिस से शिकायत कर दी थी। इसके बाद पता नहीं पुलिस ने शादी रुकवाई या नहीं। जबकि मुनव्वर के पिता मो. अहमद ने बताया कि उसके बेटे ने छह माह पहले ही शाहीन को तलाक दे दिया था।