{"_id":"65f37ea42f991bf6ce0adae4","slug":"take-action-against-criminals-by-running-a-campaign-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-363499-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: त्योहारों को लेकर अलर्ट रहें, अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई, एडीजी बोले- सोशल मीडिया पर भी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: त्योहारों को लेकर अलर्ट रहें, अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई, एडीजी बोले- सोशल मीडिया पर भी नजर
Fri, 15 Mar 2024 04:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:18 AM IST
सार
मुरादाबाद पुलिस लाइन में बरेली जोन के एडीजी पीसी मीना ने अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। चुनाव को देखते हुए सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पुलिस अधिकारियों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जोन के एडीजी पीसी मीना ने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों से कहा कि त्योहारों को लेकर अलर्ट रहे हैं। कहीं कोई नई परंपरा नहीं पड़नी चाहिए। अभियान चलाकर अपराधियों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
सभी थाना प्रभारी त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर क्षेत्र में लगने वाले मेलों जुलूसों में पर्याप्त फोर्स तैनात करें। होलिका दहन स्थलों का सत्यापन करें। होलिका दहन या अन्य जुलूस की काेई नई परंपरा शुरू नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों को चिह्नित करें जो धार्मिक भावनाओं को भड़का कर माहौल खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन
उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। हत्या, लूट और डकैती जैसी सनसनीखेज घटनाओं पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण संपंन कराने के लिए पहले से तैयारी कर लें। असलहों सत्यापन और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पहले से ही कार्रवाई करें।
विज्ञापन
बैठक में डीआईजी मुनीराज जी, एसएसपी हेमराज मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी देहात संदीप कुमार मीना, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार, एएसपी, सीओ और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।