{"_id":"5c27fd37bdec2256c50f44bd","slug":"suhail-was-targeting-youth-for-new-modules-of-is","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस के नए मॉड्यूल के लिए युवाओं को टारगेट बना रहा था सुहैल, एनआईए और एटीएस की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएस के नए मॉड्यूल के लिए युवाओं को टारगेट बना रहा था सुहैल, एनआईए और एटीएस की जांच जारी
Sun, 30 Dec 2018 04:33 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 30 Dec 2018 04:33 AM IST
विज्ञापन
एनआईए और एटीएस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए और एटीएस की संयुक्त छापेमारी के दौरान हत्थे चढ़ा आईएस के नए मॉड्यूल का सरगना मुफ्ती सुहैल के निशाने पर 20 से 35 साल के युवा थे। उन्हें जिहादी किताबें पढ़वाकर आईएस के जोड़ना चाहता था। इस मंसूबे में वह कामयाब भी हो गया। कुछ हद तक युवाओं के बल पर उसने पश्चिम से लेकर पूरब तक अपना नेटवर्क भी खड़ा कर लिया। हालांकि गनीमत रही कि किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने से पहले एनआईए और एटीएस ने सरगना सुहैल सहित दस संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार की रात तीन बजे एनआईए और यूपी एटीएस ने नौगांवा सादात के गांव सैदपुर इम्मा, नगर के मोहल्ला पचदरा और मुल्लाना में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के सरगना मुफ्ती सुहैल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। करीब दस घंटे तक चले ऑपरेशन में एनआईए ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। बुधवार की दोपहर टीम सभी को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई। जहां आईएस के इस नए मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन
फिलहाल एनआईए सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक मुफ्ती सुहैल अमरोहा सहित देश के युवाओं को टारगेट बनाए हुए था। एनआईए के हत्थे चढ़े सभी संदिग्ध युवा हैं। सुहैल सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह सक्रिय था। वह सोशल मीडिया के जरिये भी युवाओं को टारगेट बनाने में लगा था। सूत्रों के मुताबिक अमरोहा नगर के अलावा ईस्ट-वेस्ट के कई युवक सुहैल के संपर्क में थे। फिलहाल एनआईए और एटीएस सुहैल पूछताछ कर उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिश में है।
विज्ञापन