फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sugarcane Committee Election: Candidates for the post of delegate will be decided today

गन्ना समिति चुनाव : आज तय होंगे डेलीगेट पद के उम्मीदवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Committee Election: Candidates for the post of delegate will be decided today
मुरादाबाद। जिले की तीन गन्ना समितियों के चुनाव में डेलीगेट पद के लिए मैदान में कितने प्रत्याशी होंगे, इसका फैसला आज होगा। सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। शुक्रवार को जांच में अवैध पाए जाने पर 57 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन


जिले में तीन गन्ना समितियां संचालित हैं। इसमें सहकारी गन्ना विकास समिति मुरादाबाद, बिलारी और कांठ शामिल हैं। इनमें सदस्यों की संख्या 119937 है। बृहस्पतिवार को जिले में डेलीगेट के 1211 पदों के लिए 1562 प्रत्याशियों नेे नामांकन पत्र भरा था। मुरादाबाद समिति के डेलीगेट के 545 पदों की तुलना में 481 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। जबकि बिलारी में 422 पदों पर 605 और कांठ में 244 पदों पर 476 उम्मीदवार सामने आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई तो 57 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अवैध पाए गए। जिसे खारिज कर दिया गया। अवैध नामांकन पत्रों में सबसे अधिक संख्या मुरादाबाद की 29 रही। वहीं बिलारी गन्ना समिति में 16 और कांठ में 12 नामांकन पत्र अवैध पाए गए। 57 पर्चे खारिज होने के बाद अब डेलीगेट पद के लिए 1505 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआर कोऑपरेटिव अमरेंद्र कुमार के मुताबिक सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। तीन अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा।

00



कहां कितने नामांकन खारिज हुए

गन्ना समिति
डेलीगेट पद

नामांकन

नामांकन अवैध

नामांकन वैध


मुरादाबाद

545


481


29


452

बिलारी


422


605


16


589

कांठ

244


476


12


464


00

कहां कितने मतदाता

गन्ना समिति

मतदाता (सदस्य)

मुरादाबाद

48143

बिलारी


35561

कांठ

36233
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed