फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sucide in moradabad

संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
sucide in moradabad
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती की रविवार को संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की ने खुद जहर खाया है यह किसी ने खिलाया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

लाकड़ी में रहने वाले नरेश की पत्नी राधा रविवार को बड़ी बेटी की ससुराल जसपुर गई थी। घर में बेटी काजल व उसकी छोटी बहन पिंकी थे जबकि नरेश अपनी अन्य दो बेटियों के साथ खेत पर गया था। दोपहर लगभग एक बजे नरेश की बेटी आरती खेत से लौटी तो उसने देखा कि काजल के मुंह से झाग निकल रहे थे। पिंकी घर के बाहर खेल रही थी। तत्काल आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी जिन्होंने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ मझोला रुपेंद्र गौड ने बताया कि अस्पताल से मीमो मिलने पर घटना के बारे में जानकारी हुई है। परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद काजल की मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

घर तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
मुरादाबाद। काजल की हालत गंभीर होने की सूचना पर एंबुलेंस लाकड़ी गांव पहुंची लेकिन उसके घर तक जाने के लिए रास्ता सही नहीं था। जिस वजह से एंबुलेंस बीच में ही रोक दी गई। काजल को पड़ोस के लोग बाइक पर लेकर आए, जिसके बाद उसको एंबुलेंस में लिटाया गया और अस्पताल के लिए लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज को ले जाने के लिए भी हुआ विवाद
मुरादाबाद। लाकड़ी गांव में जब एंबुलेंस पहुंची तो वहां पर एक युवक की भी हालत गंभीर थी। परिवार वाले उसे पहले अस्पताल ले जाने के लिए कहने लगे। इस दौरान ही काजल के परिवार वाले आ गए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस को उन्होंने फोन कर बुलाया है, जिसके बाद वह काजल को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया। दूसरे युवक को परिवार वाले उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगाें ने बताया कि युवक ने नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed