फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sucide in moradabad

युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, धड़ से अलग मिली गर्दन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
sucide in moradabad
मुरादाबाद। संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। उसका शव रविवार तड़के कपूर कंपनी के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। युवक का सिर धड़ से अलग था। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। हालांकि आत्महत्या करने की वजह के बारे में जानकारी से इंकार किया है। मौके पर सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिवार वालों ने आत्महत्या मानने से इंकार कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार का बाजार के पास रहने वाले मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि उनका बेटा गुलाम नबी (18) दिल्ली के जाफराबाद में सिलाई का काम करता था। ईद के मौके पर वह घर आया था। यहां से वह शुक्रवार की रात घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था लेकिन वह दिल्ली नहीं पहुंचा। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार तड़के तीन बजे कपूर कंपनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने छानबीन की। मृतक की पहचान गुलाम नबी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि मोर्चरी पहुंचकर इस युवक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम को शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

.............
हाल में बेचा था मोबाइल, दोस्तों पर जताया शक
मुरादाबाद। मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि उनके बेटे गुलाम नबी ने तीन दिन पहले ही मोबाइल बेचा था। संभवत: उसे पैसों की जरूरत थी। लेकिन पैसे उसे किस वजह से चाहिए थे, इसके बारे में उसने जानकारी नहीं दी थी। उसकी जेब से एक पर्ची मिली थी, जिसमें उन दोस्तों के नाम लिखे हैं। जिसे उसने मोबाइल बेचा है। ऐसे में परिवार वाले उसकी मौत के पीछे उसके दोस्तों पर शक जता रहे हैं। उनका कहना है कि आखिरी बार गुलाम नबी को दोस्तों के साथ ही देखा गया था। पुलिस ने उनको उसकी मौत की जानकारी शनिवार को सुबह दी थी, इसके बाद भी घर पर नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed