{"_id":"5ff230d98ebc3e3d4310ac44","slug":"such-weather-will-remain-till-6-january-city-news-mbd374849185","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जनवरी तक बादल और बारिश का ही रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जनवरी तक बादल और बारिश का ही रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना
Mon, 04 Jan 2021 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
weather news meerut, winter, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के आगाज के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार को दिनभर बारिश हुई। कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहार पड़ी। बारिश और सर्द हवाओं से मौसम में गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को दिन भर में 11.8 मिलीमीटर बारिश हुई है मौसम विभाग का कहना है कि 6 जनवरी तक बादल और बारिश का ही मौसम रहेगा।
पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक डा. आर के सिंह ने बताया कि शनिवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को मुरादाबाद, रामपुर और बरेली जनपद में 15 से 20 मिलीमीटर बारिश होने का पूर्वानुमान था। पश्चिमी विक्षोभ का असर 6 जनवरी तक रहेगा। 4 और 5 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। 6 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होगा।
अभी दो हजार मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जो एक दो दिन में एक हजार मीटर ऊंचे पहाड़ों पर होने लगेगी। इससे वातावरण में नमी बढ़ जाएगी। पहाड़ों की बर्फ बारी और राजस्थान से आने वाली सूखी हवाओं की वजह से मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शीत लहर चलने के साथ घना कोहरा छाएगा। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से ही मौसम बिगड़ने लगा था। आसमान में छाई काली घटाओं से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो रुक रुक कर दिनभर होती रही। खराब मौसम और रविवार का अवकाश होने की वजह से लोग घरों में ही रहे। बाजार में भी ग्राहकों की रौनक नहीं थी। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार रात को बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सुबह की आर्द्रता 99 फ ीसदी और शाम की आर्द्रता 97 फ ीसदी रही। दिन में पश्चिम दिशा से हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही।