फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students should solve sample paper of one subject every day.

Moradabad News: हर दिन एक विषय का सैंपल पेपर हल करें विद्यार्थी, अपनाएं पहले आसान, फिर मुश्किल सवाल हल करने का फॉर्मूला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Students should solve sample paper of one subject every day.
मुरादाबाद। बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों ने कमर कस ली है। अब वे अपनी छोटी-छाेटी लेकिन महत्वपूर्ण शंकाओं का समाधान खोजने लगे हैं। मनोविश्लेषक डॉ. मीनू मेहरोत्रा का कहना है कि अतिरिक्त प्रयास से परीक्षा में अच्छा स्कोर किया जा सकता है। इसके लिए विद्यार्थी हर दिन एक सैंपल पेपर हल करें। परीक्षा कक्ष में पेपर सामने आने के बाद पूरी तरह एकाग्रचित्त हो जाएं। आसान से मुश्किल फॉर्मूला को अपनाएं। यानि कि वे पहले उन प्रश्नों को हल करें जो आसान हैं।
विज्ञापन


धामपुर निवासी कक्षा दस की छात्रा का कहना है कि मेरा मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है। हर वक्त फोन चलाने का ही मन करता है। कई बार माता-पिता डांटते हैं। मैं काफी परेशान हूं।
विज्ञापन

सुझाव
- माता-पिता आपके भविष्य के लिए चिंतित हैं, ऐसे में वह अनुशासन के लिए सख्ती अपना सकते हैं
- आपको सफल व्यक्तियों के बारे में सोचना चाहिए और उनके अपनाए तरीकों को अपनाना चाहिए
- आपको जो विषय सबसे आसान लगे, पहले उस विषय से पढ़ाई शुरू करें
- जब भी फोन देखने का मन करें, टॉपिक को बोलकर पढ़ना शुरू कर दें

- मानसरोवर कॉलोनी निवासी कक्षा 12 के छात्र का कहना है कि मेरी लगभग सभी तैयारी हो चुकी है। अब रिवीजन पर लगा हूं। लेकिन अपनी लिखावट को लेकर परेशान हूं। कहीं इसका खामियाजा न भुगतना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुझाव
- एक ही तरह के और अच्छे पेन का इस्तेमाल करें
- उसी पेन से रोज तैयारी के समय भी लिखें
- घड़ी में टाइम सेट करके पेपर हल करें
- इससे कम समय में ज्यादा लिखने की आदत पड़ेगी
- जितना ज्यादा लिखेंगे, उतना सुधार आएगा

- कटघर निवासी कक्षा दस के छात्र का कहना है कि जैसे जैसे परीक्षा नजदीक आ रही है, मेरी घबराहट बढ़ती ही जा रही है। मुझे डर है कि कहीं पढ़ा हुआ न भूल जाऊं। इस डर से बचने के लिए क्या करना चाहिए।
सुझाव
बिना वजह तनाव लेने के बजाय सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें
- रोजाना लिखकर अभ्यास करेंगे तो नहीं भूलेंगे
- जब भी तनाव हो, माता-पिता से बात करें
- यह सोचें कि यह परीक्षा अब तक दी हुई परीक्षाओं की तरह ही है
- समस्या होने पर उसके समाधान के लिए शिक्षकों से विमर्श करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article