{"_id":"66cb3f3370efefd7a10256c2","slug":"student-heart-attack-in-school-health-deteriorated-while-studying-class-died-in-front-family-members-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्रा को हार्ट अटैक: कक्षा में पढ़ते समय बिगड़ी तबीयत, अचानक हुई बेहोश.. परिजनों के सामने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छात्रा को हार्ट अटैक: कक्षा में पढ़ते समय बिगड़ी तबीयत, अचानक हुई बेहोश.. परिजनों के सामने तोड़ा दम
Sun, 25 Aug 2024 07:57 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2024 07:57 PM IST
सार
रहरा में यूकेजी की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिस समय किसान की बेटी की तबीयत बिगड़ी वह क्लास में बैठकर पढ़ रही थी। यूकेजी की छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
अमरोहा के स्कूल में गई छात्रा की जान
- फोटो : संवाद
विस्तार
रहरा थाना क्षेत्र के गांव शकरगड़ी निवासी किसान तनवीर की बेटी इफत (7) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पास के ही एक निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। शनिवार दोपहर कक्षा में पढ़ाई के दौरान छात्रा की हालत बिगड़ी थी। छात्रा को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
निजी अस्पताल के चिकित्सक ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। गांव शकरगड़ी निवासी तनवीर की बेटी इफत पास के ही गांव हाकमपुर में एक निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। शनिवार को वह स्कूल गई थी। दोपहर में छुट्टी से कुछ पहले कक्षा में पढ़ाई के दौरान इफत की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
छात्रा को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। शिक्षकों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। छात्रा को बेहोशी की हालत में पास के ही निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर परिजन छात्रा को गजरौला ले गए(
विज्ञापन
जहां शनिवार शाम चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार चिकित्सक ने छात्रा की मौत हार्ट अटैक से होना बताया है। छात्रा तीन भाई-बहनों में बड़ी थी। हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि मासूम बच्ची की हार्ट अटैक होने का कोई मामला अस्पताल नहीं पहुंचा है।