UP: 'मेरी रूह मुझे सुकून नहीं दे रही... मैं अल्लाह के पास जा रहा हूं'; छात्र ने नोट में ये बातें लिख दी जान
एक दिन से लापता छात्र ने बरेली में ट्रेन से कटकर जान दे दी। ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला वार्ड 26 में रहने वाला रियाज 16 फरवरी से लापता था। छात्र ने सुसाइड नोट भी लिखा था।
विस्तार
मेरी रूह मुझे सुकून नहीं दे रही हैं मैं अपने अल्लाह के पास ज रहा हूं। छात्र रियाज ने अपने दोस्त और रिश्तेदारों के मोबाइल पर सुसाइड नोट व्हाट्सएप करने के बाद बरेली में ट्रेन से कटकर जान दे दी।
इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और ठाकुरद्वारा पुलिस बरेली के लिए रवाना हो गई है। 16 फरवरी से छात्र लापता था और पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के मोहल्ला वार्ड 24 निवासी मो. आरिफ कन्फेक्शनरी सेल्समैन का काम करते हैं। उनका इकलौता बेटा रियाज ( 20) बीए में पढ़ता था और नगर के कोचिंग सेंटर पर भी स्टेनो की तैयारी कर रहा था।
रविवार को अचानक उसने अपने दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट डाला। जिसमें उसने कहा कि वह सुसाइड कर रहा है। इसके बाद वह घर से चला गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने छात्र को तलाश करने की कोशिश की।
पुलिस और परिजनों ने उसकी काशीपुर, जसपुर, रेलवे स्टेशन सहित कई जगह तलाश की। उसकी के मोबाइल की अंतिम लोकेशन 16 फरवरी की दोपहर उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी में मिली थी।
इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उसका पता नहीं चल सका। परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बुधवार शाम जीआरपी बरेली से कोतवाली में एक सूचना आई। जिसमें छात्र रियाज के बरेली में मिलने की जानकारी मिली।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि रियाज ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। उनका कहना है कि वह पिछले पांच दिन से सोया नहीं था। मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले परिजनों ने उसका इलाज भी कराया था।
सुसाइट नोट
मैं शुक्रगुजार हूं अपने अम्मी पापा का। जिन्होंने मुझे इतना प्यार इज्जत सम्मान देखभाल की। मैं रियाज अपने होशो हवास में मैं अल्लाह के पास जा रहा हूं क्योंकि मुझे अपने शरीर से नफरत हो गई है मेरे ऊपर न ना तो समाज का दबाव है और न ही घरवालों का। बस मुझे मेरी रूह सुकून नहीं देती है मेरे अम्मी पापा बहन को कोई कुछ मत कहना और उनका ख्याल रखना।
मेरी ख्वाहिश है मेरी बहन की शादी अच्छे से हो और मेरे अम्मी पापा हमेशा खुश रहे तुम दुआ करना मेरे लिए बस अल्लाह से मैं जा रहा हूं। अपने अल्लाह के पास मेरे चाचा शोएब, आसिफ, जावेद, अनवर, अकबर, अकबर भाई, फैसल, मुकीम, अकिब, वसीम, मोइन, आरिश, मोनीश, आमिर, शाफेज और मेरे सभी अजीज मेरे घर वालों का ध्यान रखना। अल्लाह हाफिज दोस्तों