फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Strictly: Action on people moving without masks, the commissioner saw the arrangements, found deficiencies

सख्ती: बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई, कमिश्नर ने देखीं व्यवस्थाएं, कमियां मिलीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Strictly: Action on people moving without masks, the commissioner saw the arrangements, found deficiencies
मुरादाबाद। यदि आपने बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकले तो काफी महंगा पड़ सकता है। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी की टीम ने बिना मास्क लगाए 52 लोगों को पकड़ लिया और उनसे 22 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं कमिश्नर ने रेलवे स्टेशन, कलक्ट्रेट और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां अनेक कमियां मिलीं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पहले ही सभी को मास्क लगाकर घर से निकलने के लिए अलर्ट किया था, लेकिन लोग नहीं मानें। इस पर रविवार को वह खुद व्यवस्थाओं को देखने निकल पड़े। कमिश्नर ने जिला अस्पताल में टेस्टिंग के दौरान काफी ढिलाई मिली। इस पर उन्होंने टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही 24 घंटे आरटीपीसीआर/बीएसएल टू और टू नेट टेस्टिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड कंट्रोल को 24 घंटे संचालित किया जाए। वहीं रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों का तापमान चेक करने के लिए सिर्फ कर्मचारी ही ड्यूटी पर मिले। इस पर उन्होंने स्टाफ बढ़ाने और कोरोना प्रभावित जिलों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग अनिवार्य करने को कहा। मंडलायुक्त ने एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण में बढ़ते संकरण की प्रभावी रोकथाम के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग, एसीएमओ डॉ. आरके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सिटी मजिस्ट्रेटऔर सीओ सिटी इंदू सिद्धार्थ के संयुक्त नेतृत्व में शहर में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए मास्क न लगाने वाले पर कार्यवाही की गई और नागरिको को मास्क वितरित किये गए। इस दौरान एक संयुक्त टीम बनाकर बुद्व बाजार, अमरोहा गेट, टाउन हॉल, चौमुखा पुल, पत्थर चौराहा, सुपर मार्केट और कटरा नाज के क्षेत्र में पैदल भ्रमण करते हुए बिना मास्क वालों के चालान काटे गए और नागरिको से अपील की गई कि बिना मास्क के घर से बाहर न निकले। व्यापारियों को भी ये निर्देश दिया गया कि सभी अपनी अपनी दुकानों पर मास्क नहीं तो सामान नहीं का बोर्ड लगाएं और स्वयं भी मास्क लगाए और ग्राहक से भी मास्क लगाने के लिए कहें। मास्क ड्राइव के दौरान कुल 52 लोगों के चालान काटे गए और 22,800 वसूले गए।इस दौरान प्रभारी कोतवारी के निरीक्षक कोतवाली अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed