{"_id":"68095a5aeb3939ecd10586c6","slug":"strict-action-will-be-taken-against-terrorists-and-their-masters-bhupendra-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-628317-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों और उनके आकाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों और उनके आकाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई : भूपेंद्र
विज्ञापन
मुरादाबाद।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला आतंकियों की कायरता है। सरकार इसे लेकर पूरी तरह सजग है। आतंकियों व उनके आकाओं पर ऐसी कार्रवाई होगी कि भविष्य में इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले आतंकी 100 बार सोचेंगे। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहीं।
सिविल लाइंस स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आतंकी हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पहली बार आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया। पार्टी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। विश्वास है कि सरकार उन आतंकियों को चुन-चुन कर सजा देगी, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो भी संगठन, संस्थाएं घटना के पीछे हैं, उन्हें सरकार चिह्नित कर रही है। प्रधानमंत्री विदेश दौरा छोड़ कर वापस आ गए हैं। गृह मंत्री भी कश्मीर पहुंचे हैं। हमारी सुरक्षा एजेंसियां सजग हैं। निश्चित रूप से सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी, जो नजीर बनेगी। यह घटना सभ्य समाज पर कलंक है।